टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने बुधवार को अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं। iPhone 18 के ये दोनों मॉडल पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर अपग्रेड ऑफर कर रहे हैं। ये एप्पल के लेटेस्ट जेनरेशन A20 Pro चिपसेट से लैस हैं और इनमें कंपनी का नया इन-हाउस C2 मॉडेम भी देखने को मिल रहा है।
इस बार के प्रो मॉडल्स में बेहतर बैटरी लाइफ भी देखने को मिल रही है, जहां iPhone 18 Pro में इस बार 24 घंटे का बैटरी बैकअप मिल रहा है जबकि iPhone 18 Pro Max में तो 30 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलने वाला है।