Tech
iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iOS 27 का नया पब्लिक बीटा अपडेट जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले ही कंपनी ने iOS 27 का पांचवां पब्लिक बीटा अपडेट जारी कर दिया है। ये अपडेट उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो एप्पल के Public
लेखक Sameer Saini30K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले ही कंपनी ने iOS 27 का पांचवां पब्लिक बीटा अपडेट जारी कर दिया है। ये अपडेट उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो एप्पल के Public Beta Software Program में जुड़े हुए हैं। नया बीटा चौथे पब्लिक बीटा के करीब एक सप्ताह बाद रोल आउट हुआ है और Apple के सातवें डेवलपर बीटा के बाद जारी किया गया है।
हालांकि iOS 27 के इस नए बीटा अपडेट में यूजर्स के लिए कोई बड़ा नया फीचर नहीं है। कंपनी ने इस अपडेट में मुख्य रूप से बग्स को ठीक करने और सिस्टम की स्टेबल करने पर फोकस किया है। चलिए जानते हैं कि iOS 27 Public बीटा कैसे इनस्टॉल करें...


