Tech
iPhone 18 सीरीज कब होगी लॉन्च? सामने आ गई डेट, फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री!
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली । Apple इन दिनों अपने एनुअल हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहा है, जिसमें कंपनी अगले-जेनरेशन के Pro मॉडल और कई दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि क
लेखक Sameer Saini46K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple इन दिनों अपने एनुअल हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहा है, जिसमें कंपनी अगले-जेनरेशन के Pro मॉडल और कई दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि कंपनी ने प्रेस अनाउंसमेंट, कीनोट वीडियो, विज्ञापन, स्टोर मटीरियल और लॉन्च प्लान की तैयारी शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Apple ने अपने रिटेल कर्मचारियों को भी बता दिया है कि ये इवेंट सितंबर के पहले हाफ में होगा। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन गुरमन का मानना है कि ये इवेंट 9 सितंबर को हो सकता है। चलिए जानते हैं कि इस साल के इवेंट से क्या खास हो सकता है...


