Tech
मंदी में भी चमका iPhone 17, बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन!
आईएएनएस, नई दिल्ली। कैलेंडर वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान वैश्विक स्मार्टफोन बिक्री में एपल और सैमसंग की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है और इसमें वार्षिक आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, अप्रैल-जून 2026 ति
लेखक Digital Desk28K पढ़े गए
-1787763266067.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
आईएएनएस, नई दिल्ली। कैलेंडर वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान वैश्विक स्मार्टफोन बिक्री में एपल और सैमसंग की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है और इसमें वार्षिक आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान स्मार्टफोन की कुल वैश्विक बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।
काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तिमाही के दौरान एपल का iPhone 17 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है और कुल वैश्विक स्मार्टफोन बिक्री में इसकी छह प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष-10 स्मार्टफोन माडल में एपल और सैमसंग के पांच-पांच स्मार्टफोन रहे हैं।


