Tech
अब प्रोफाइल ग्रिड पर दिखेंगी टैग की गई पोस्ट्स, Instagram लाया नया फीचर; ऐसे करेगा काम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram एक नया ऑप्शन रोलआउट कर रहा है जो यूजर्स को ये तय करने की परमिशन देता है कि कौन-सी टैग्ड पोस्ट्स उनके मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखेंगी। ये फीचर ग्लोबली उपलब्ध कराया जा रहा है और यूजर्स
लेखक Saket Singh Baghel12K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram एक नया ऑप्शन रोलआउट कर रहा है जो यूजर्स को ये तय करने की परमिशन देता है कि कौन-सी टैग्ड पोस्ट्स उनके मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखेंगी। ये फीचर ग्लोबली उपलब्ध कराया जा रहा है और यूजर्स को अपने अकाउंट से जुड़े कंटेंट को मैनेज करने का एक और तरीका देता है। जिन पोस्ट्स में यूज़र्स टैग हैं, उन्हें अब अलग से बने 'Tagged' सेक्शन से मेन ग्रिड में मूव किया जा सकता है। Instagram यूजर्स को ओरिजिनल पोस्ट पर कोई असर डाले बिना या उसे Tagged सेक्शन से हटाए बिना इस बदलाव को बाद में रिवर्स की सुविधा भी दे रहा है।


