टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर गूगल ने डूडल तैयार किया है। इस डूडल में गूगल ने अपने लोगो को देश के पारंपरिक कपड़ों से डिजाइन किया है, जिसमें अलग-अलग रंग और अलग-अलग प्रकार के कपड़े देखने को मिल रहा हैं। गूगल ने इस डूडल को स्वतंत्रता दिवस 2026 के जश्न को सेलेब्रेट करने के लिए तैयार किया है। गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है।
इस डूडल में गूगल ने अपने लोगो के अक्षरों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस डूडल के हर हिस्से को भारत के लोक संस्कृति से जुड़े वस्त्रों से बनाया है, जो देश की रंगीन सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता को दर्शाता है।