टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने आज बर्लिन में IFA 2026 में Master Buds Open ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स का एलान किया है। इंडियन लाइफस्टाइल ब्रांड का ये लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट Sound by Bose टेक्नोलॉजी के साथ आता है। Noise Master Buds Open का लॉन्च ग्लोबल ओपन-ईयर ऑडियो सेगमेंट और प्रीमियम Master Series पोर्टफोलियो में ब्रांड के विस्तार को दिखाता है। कंपनी भारत में पहले से ही कई इन-ईयर, ओपन-ईयर और ओवर-ईयर ऑडियो प्रोडक्ट्स बेचती है।