टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor Robot Phone पॉप-आउट कैमरा गिंबल के साथ चीन में लॉन्च हो गया है। इस हैंडसेट में टॉप पर 200-मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाला रोटेटिंग गिंबल कैमरा सेटअप मिलता है, जो यूजर्स को बिना ट्राइपॉड के हैंड्स-फ्री रिकॉर्डिंग करने की सुविधा देता है और ये सब्जेक्ट को हर समय फ्रेम में रखने के लिए AI का इस्तेमाल करता है। Honor Robot Phone 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज के साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है। इसमें 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 7,060mAh की बैटरी दी गई है। चीनी टेक ब्रांड ने पिछले साल अपने रोबोट फोन का कॉन्सेप्ट टीज किया था और इसे इस साल की शुरुआत में MWC 2026 में शोकेस किया गया था।