टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पृथ्वी पर फूल-फूल पर मंडराने वाली मधुमक्खी अंतरिक्ष में रह सकती हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साल 1984 में एक दिलचस्प एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने अपने STS-41-C मिशन के दौरान 3301 मधुमक्खियों को स्पेस शटल Discovery के जरिए अंतरिक्ष में भेजा। इस प्रयोग का मकसद सिर्फ यह पता करना नहीं था कि क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में जीवित रह सकती हैं या नहीं। बल्कि वैज्ञानिक यह समझना चाहते थे कि बिना गुरुत्वाकर्षण के मधुमक्खियों का व्यवहार कैसा होगा और क्या वे वहां अपना छत्ता बना सकती हैं।