टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने पिछले साल सर्च में AI Mode पेश किया था, जिससे यूजर्स बातचीत के अंदाज में सवाल पूछ सकते हैं और जरूरी लिंक्स के साथ सटीक जवाब पा सकते हैं। अब Google इस AI Mode को नए ट्रैवल-फोक्स्ड फीचर्स के साथ एक्सपैंड कर रहा है। लेटेस्ट अपडेट के साथ यूजर्स फ्लाइट प्राइस ट्रैक कर सकते हैं, पॉइंट्स और माइल्स रेट्स की तुलना कर सकते हैं और सीधे AI Mode के जरिए होटल ढूंढकर बुक भी कर सकते हैं। ये नए फीचर्स यूजर्स को Google Search छोड़े बिना ही पूरी ट्रिप प्लान करने और उससे जुड़ी बुकिंग्स करने की सुविधा देते हैं।