टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Pixel 11 Pro Fold बुधवार को माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज के नेक्स्ट-जनरेशन बुक-स्टाइल फोल्डेबल के तौर पर भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोल्डेबल को भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel Watch 5 के साथ लॉन्च किया गया। नया Google Pixel 11 Pro Fold टेक दिग्गज के नए Tensor G6 चिपसेट से पावर्ड है, जिसके साथ 512GB की इन-बिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोल्डेबल और कवर डिस्प्ले पर दो 10-मेगापिक्सल के कैमरे भी मिलते हैं।