Tech
अब वेबसाइट बनाना और कोड लिखना होगा और भी आसान! Google ने लॉन्च किया दमदार Gemini 3.7 Flash AI मॉडल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज के लेटेस्ट AI मॉडल Gemini 3.7 Flash को गुरुवार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। नया AI मॉडल Gemini 3.6 Flash की जगह लेता है, जिसे इस साल जुलाई में Gemini 3.5-Lit
लेखक Saket Singh Baghel25K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज के लेटेस्ट AI मॉडल Gemini 3.7 Flash को गुरुवार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। नया AI मॉडल Gemini 3.6 Flash की जगह लेता है, जिसे इस साल जुलाई में Gemini 3.5-Lite मॉडल के साथ रिलीज किया गया था। कंपनी का दावा है कि नया Gemini 3.7 मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, नॉलेज वर्क और वेब डेवलपमेंट वर्कफ्लो के मामले में काफी बेहतर कैपेबिलिटीज ऑफर करता है। डेवलपर्स, एंटरप्राइजेज और इंडिविजुअल यूजर्स के लिए रोलआउट किए जा रहे इस मॉडल को टेक दिग्गज एक इंट्रोडक्टरी प्राइस पर ऑफर कर रही है। इसके साथ ही कंपनी अपने नए AI मॉडल के साथ Gemini Spark को भी अपग्रेड कर रही है।


