Tech
सोते-सोते अनलॉक होंगे इन-गेम रिवॉर्ड्स, Google ने लॉन्च किया 'स्लीपिंग पिकाचु' वाला स्पेशल Fitbit Air
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने अपने स्लीप-ट्रैकिंग वियरेबल का नया वर्जन 'Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep' पेश किया है, जो Pokémon Sleep एप के साथ मिलकर काम करता है। ये ट्रैकर 'स्लीपी ब्लू' कलर ऑप्शन में
लेखक Saket Singh Baghel47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने अपने स्लीप-ट्रैकिंग वियरेबल का नया वर्जन 'Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep' पेश किया है, जो Pokémon Sleep एप के साथ मिलकर काम करता है। ये ट्रैकर 'स्लीपी ब्लू' कलर ऑप्शन में आता है और इसके स्ट्रैप पर एक खास 'स्लीपिंग पिकाचु' डिजाइन दिया गया है। ये Google Health एप के जरिए अलग-अलग स्लीप स्टेज और ड्यूरेशन को ट्रैक करता है और इस डेटा का इस्तेमाल Pokémon Sleep में इन-गेम रिवॉर्ड्स अनलॉक करने के लिए किया जा सकता है। ये स्पेशल एडिशन चुनिंदा बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी शिपिंग अगले महीने शुरू होने वाली है।


