टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज ने गुरुवार को घोषणा की कि Google Fitbit Air इस साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। Fitbit Air को हाल ही में टेक दिग्गज के पहले स्क्रीन-फ्री डिजाइन वाले फिटनेस ट्रैकर के तौर पर चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था। कंपनी की तरफ से ये अनाउंसमेंट देश में उसके नए स्मार्टफोन्स- Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold र उसकी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Pixel Watch 5 के लॉन्च के तुरंत बाद आई है। कंपनी ने Apple के AirTag को टक्कर देने वाले अपने पहले ब्लूटूथ ट्रैकर Google Pixel Tag के लॉन्च के साथ एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी में भी कदम रखा है। Google के Fitbit Air को पहले भारत में Amazon पर देखा गया था, जिसने इसके जल्द आने का संकेत दिया था।