Tech
Google, Apple और Samsung एप्स से समझें अपनी सेहत: फिटनेस ट्रैकिंग का पूरा गाइड
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। ऐसे में आपके फोन में मौजूद हेल्थ एप आपकी रोजमर्रा की सेहत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को एक जगह इकट्ठा कर सकता है। स्टेप्स की गिनत
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। ऐसे में आपके फोन में मौजूद हेल्थ एप आपकी रोजमर्रा की सेहत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को एक जगह इकट्ठा कर सकता है। स्टेप्स की गिनती से लेकर नींद, हार्ट रेट, एक्सरसाइज, वजन और यहां तक कि मेडिकल रिकार्ड तक को इन एप्स में देखा और मैनेज किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए हमेशा स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड खरीदना जरूरी नहीं है। फोन खुद भी बेसिक एक्टिविटी जैसे स्टेप्स को ट्रैक कर सकता है। अगर आपके पास एपल वॉच, गैलेक्सी वॉच या कोई दूसरा फिटनेस ट्रैकर है, तो ये डेटा और ज्यादा उपयोगी हो जाता है। आज के समय में गूगल, सैमसंग और एपल तीनों अपने-अपने हेल्थ प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को हेल्थ डेटा समझने और मैनेज करने की सुविधा देते हैं। हालांकि, तीनों का तरीका अलग है। कहीं डेटा और ग्राफ पर ज्यादा जोर है, तो कहीं AI की मदद से उसी डेटा को समझाकर सलाह देने की कोशिश की जा रही है।


