टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स को एक साल के लिए अपना Google AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री ऑफर कर रहा है। ये ऑफर कॉलेज लौटने वाले छात्रों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिससे उन्हें पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए कई AI-पावर्ड टूल्स का एक्सेस मिलेगा। Gemini में हायर यूसेज लिमिट के साथ-साथ स्टूडेंट्स को इस प्लान में एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाएगा। इसके अलावा Google ने Gemini एप के अंदर एक नया 'स्टूडेंट हब' भी पेश किया है, ताकि पढ़ाई से जुड़े सभी टूल्स और फीचर्स एक ही जगह मिल सकें।