Tech
सस्ते में खरीदें Galaxy S26 और S26 Ultra, खुद Samsung ने शुरू की रीफर्बिश्ड मॉडल्स की सेल; 1 साल की वारंटी भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम के तहत Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के रीफर्बिश्ड वर्जन्स बेचना शुरू कर दिया है। ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स अब Samsung से सीधे अपनी
लेखक Saket Singh Baghel10K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम के तहत Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के रीफर्बिश्ड वर्जन्स बेचना शुरू कर दिया है। ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स अब Samsung से सीधे अपनी ओरिजिनल लॉन्च प्राइस के 85 प्रतिशत तक के दाम में मिल रहे हैं। इस प्रोग्राम में एक साल की कंपनी वारंटी भी शामिल है। Samsung का कहना है कि हर फोन बिक्री से पहले इंस्पेक्शन, रीफर्बिशमेंट और टेस्टिंग से गुजरता है। ये कदम बायर्स को Samsung के ऑफिशियल सेल्स चैनल्स के जरिए कम प्राइस में Galaxy S26 सीरीज खरीदने का एक और मौका देता है।


