टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने भारत में Galaxy S25 5G के दो स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस लेटेस्ट प्राइस हाइक के बाद, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये ज्यादा महंगा हो गया है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत में 12,000 रुपये का बड़ा उछाल आया है। रिवाइज्ड कीमतें अब Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गई हैं। हालांकि, बेस वेरिएंट पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ा है और यह अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस 74,999 रुपये पर ही मिल रहा है। Galaxy S25 में 6.2-इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 4,000mAh की बैटरी मिलती है। आइए Samsung Galaxy S25 की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की पूरी डिटेल जानते हैं।