Tech
Fire-Boltt के बाद अब Mivi का बड़ा दांव! आ रहा है 'Mivi One 5G' स्मार्टफोन, सामने आया पहला लुक
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi ने पिछले महीने भारत में अपने पहले स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू किया था और अब ये कंफर्म हो गया है कि ये फोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने ऑफिशियली ये भी बता
लेखक Saket Singh Baghel46K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi ने पिछले महीने भारत में अपने पहले स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू किया था और अब ये कंफर्म हो गया है कि ये फोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने ऑफिशियली ये भी बता दिया है कि उसके डेब्यू स्मार्टफोन का नाम 'Mivi One 5G' होगा। जैसा कि नाम से ही साफ है, ये अपकमिंग फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। ब्रांड ने इसके प्रोसेसर का भी हिंट दिया है। Flipkart पर इस फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है, जहां इसके डिजाइन और कलर की पहली झलक देखने को मिल रही है।


