टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। CMF Buds Neo इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होंगे, जो ब्रांड के वायरलेस ऑडियो लाइनअप में सबसे नया एडिशन होगा। कंपनी ने प्रेस रिलीज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपकमिंग ईयरबड्स की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और इसके डिजाइन का टीजर भी जारी किया है। ये नया मॉडल हाल के महीनों में भारत और इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा गया था, जिससे इसके डेवलपमेंट से जुड़े कुछ संकेत मिले थे। CMF ने अभी तक इसकी कीमत या स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च के समय बाकी डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।