जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे के विस्तार की घोषणा करते हुए नए क्षेत्रीय प्रभारियों और राज्य-स्तरीय समन्वय समितियों की नियुक्ति की है।
पार्टी ने जारी बयान में बताया कि इस कदम का उद्देश्य देश भर में जमीनी स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करना, क्षेत्रीय समन्वय में सुधार करना और स्थानीय नेतृत्व का एक सशक्त नेटवर्क तैयार करना है।