Tech
ChatGPT में आए कई नए फीचर्स, रेस्टोरेंट बुकिंग से लेकर क्विज तक सब होगा आसान
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ChatGPT में कई नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जिनका मकसद इस AI असिस्टेंट को रोजमर्रा के कामों के लिए और ज्यादा उपयोगी बनाना है। OpenAI ने नए टूल्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिनमें रिजर्वेशन स
लेखक Saket Singh Baghel17K पढ़े गए
-1786808462552.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ChatGPT में कई नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जिनका मकसद इस AI असिस्टेंट को रोजमर्रा के कामों के लिए और ज्यादा उपयोगी बनाना है। OpenAI ने नए टूल्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिनमें रिजर्वेशन सर्च, पेड यूजर्स के लिए Google Drive सपोर्ट और दूसरे फीचर्स शामिल हैं। ChatGPT के कंज्यूमर प्रोडक्ट लीड Adam Fry ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इन लेटेस्ट अपडेट्स की जानकारी दी है।
नए फ़ीचर्स में से एक की मदद से यूजर्स ChatGPT से लगभग किसी भी सब्जेक्ट पर अपना टेस्ट लेने के लिए कह सकते हैं ।यूजर्स आसानी से 'Quiz me on history' जैसी रिक्वेस्ट टाइप कर सकते हैं और ChatGPT चैट के अंदर ही एक क्विज तैयार कर देगा। ये फीचर स्टूडेंट्स और किसी नए सब्जेक्ट को सीखते समय अपनी जानकारी टेस्ट करने वाले किसी भी यूजर के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।


