Tech
कम्प्यूटर पर क्या कर रहे थे, सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए नए Computer History फीचर की पूरी डिटेल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI अपने ChatGPT में कुछ नया जोड़ रहा है, जो ये याद रखने का एक तरीका है कि आप अपने कंप्यूटर पर क्या करते हैं। कंपनी ने Mac पर ChatGPT डेस्कटॉप एप के लिए इसे 'Computer History' फीचर नाम दिय
लेखक Saket Singh Baghel21K पढ़े गए
-1786729243727.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI अपने ChatGPT में कुछ नया जोड़ रहा है, जो ये याद रखने का एक तरीका है कि आप अपने कंप्यूटर पर क्या करते हैं। कंपनी ने Mac पर ChatGPT डेस्कटॉप एप के लिए इसे 'Computer History' फीचर नाम दिया है, जो चुनिंदा एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है।
इसका आइडिया काफी सीधा है: ChatGPT को ये समझाने के बजाय कि आप पहले क्या कर रहे थे, AI आपकी कम्प्यूटर एक्टिविटी को देख सकता है और उस कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल आने वाली बातचीत में कर सकता है। OpenAI ने X पर इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा, 'ChatGPT अब आपके कम्प्यूटर पर मौजूद एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी को याद रख सकता है।'


