Tech
Bumble ने बदला डेटिंग का बड़ा नियम, अब कोई भी भेज सकेगा पहला मैसेज
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। डेटिंग एप Bumble ने अपने सबसे पॉपुलर फीचर्स में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब मैच होने के बाद चैट शुरू करने के लिए सिर्फ महिलाओं का वेट नहीं करना होगा। पुरुष और महिला, दोन
लेखक Sameer Saini33K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। डेटिंग एप Bumble ने अपने सबसे पॉपुलर फीचर्स में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब मैच होने के बाद चैट शुरू करने के लिए सिर्फ महिलाओं का वेट नहीं करना होगा। पुरुष और महिला, दोनों में से कोई भी पहला मैसेज सेंड कर सकता है। Bumble ने 2014 में अपनी शुरुआत के वक्त इस तरह के एक अलग नियम के साथ अपनी अलग पहचान बनाई थी।
नियम के मुताबिक पहले हेट्रोसेक्सुअल मैच में चैट की शुरुआत सिर्फ महिला ही कर सकती थी। इसका मकसद महिलाओं को डेटिंग में ज्यादा कंट्रोल देना और फालतू मैसेज से बचाना था। हालांकि, अब कंपनी ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।


