Tech
BSNL का 412 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं? साथ ही प्लान में लंबी वैलिडिटी भी चाहते हैं, तो बीएसएनएल आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर लाया है। जी हां, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL
लेखक Sameer Saini46K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं? साथ ही प्लान में लंबी वैलिडिटी भी चाहते हैं, तो बीएसएनएल आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर लाया है। जी हां, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को 2,399 रुपये का जबरदस्त लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 412 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब 13 महीने तक मोबाइल कनेक्शन एक्टिव रखा जा सकता है। साथ ही इस प्लान में कई अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। प्लान में न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि इसमें डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिल रही है।


