टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने 12 अगस्त 2026 से अपने लॉन्ग-टर्म 2,399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। ये ईयरली प्लान, जो नॉर्मली 365 दिनों की वैलिडिटी देता है, अब लिमिटेड टाइम के लिए प्रीपेड यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इस एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान में अब टोटल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। आइए इस प्लान की डिटेल्स और बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।