Tech
boAt ने पेश किया नया Crest AI प्लेटफॉर्म, Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ स्मार्ट ऑडियो प्रोडक्ट्स में मिलेंगे AI फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वियरेबल्स ब्रांड boAt ने बुधवार अपने अपकमिंग स्मार्ट ऑडियो डिवाइसेज के लिए 'Crest AI' नाम से एक नया AI प्लेटफॉर्म अनाउंस किया है। boAt ने आधिकारिक तौर पर अभी किसी ऐसे प्रोडक्ट का एलान नहीं कि
लेखक Saket Singh Baghel28K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वियरेबल्स ब्रांड boAt ने बुधवार अपने अपकमिंग स्मार्ट ऑडियो डिवाइसेज के लिए 'Crest AI' नाम से एक नया AI प्लेटफॉर्म अनाउंस किया है। boAt ने आधिकारिक तौर पर अभी किसी ऐसे प्रोडक्ट का एलान नहीं किया है जो इस एक्सपीरियंस के साथ आएगा, बल्कि ऑडियो ब्रांड ने सिर्फ नए AI प्लेटफॉर्म और अपकमिंग प्रोडक्ट्स में मिलने वाले अलग-अलग फीचर्स की डिटेल्स शेयर की हैं। boAt का दावा है कि Crest AI और इसके फीचर्स ब्रांड द्वारा डेवलप किए गए हैं। हालांकि इसके फीचर्स Google के Gemini मॉडल पर चलेंगे और इसमें Gemini Live का इंटीग्रेशन भी मिलेगा, जिससे ऑडियो प्रोडक्ट्स में पूरी तरह हैंड्स-फ्री AI एक्सपीरियंस मिल सकेगा।


