टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। boAt ने इंडियन मार्केट में अपनी नई Aavante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें Aavante Bar Prime B450, Aavante Bar Prime DA600 और Aavante Bar Prime Thunder-D मॉडल शामिल है।
नए साउंडबार में न सिर्फ दमदार ऑडियो आउटपुट मिल रहा है बल्कि सराउंड साउंड और Dolby टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल रहा है जो इन्हें और भी खास बना रहा है। चलिए पहले इनकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...