टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Blinkit और Zepto से मुकाबले के बीच Flipkart ने भारत में अपनी क्विक-कॉमर्स सर्विस Flipkart Minutes के लिए एक स्टैंडअलोन एप लॉन्च कर दिया है। ये एप ग्रॉसरी, रोजमर्रा की जरूरी चीजें, इलेक्ट्रॉनिक्स और बाकी प्रोडक्ट्स को 10 मिनट के अंदर डिलीवर करने का वादा करता है। ये एप फिलहाल Android डिवाइसेज के लिए सिर्फ Google Play Store पर दिख रहा है। ये कदम ऑनलाइन शॉपिंग दिग्गज के क्विक-कॉमर्स मार्केट में लगातार बढ़ते दखल के बीच आया है, जहां कंपनी ने हाल ही में 120-130 शहरों में 1,000 से ज्यादा डार्क स्टोर्स तक अपना विस्तार किया है।