Tech
Apple और Samsung को टक्कर! Motorola ने टीज किया नया पासपोर्ट-स्टाइल Razr Fold, देखें फर्स्ट लुक
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Razr Fold को इसी साल मई में भारत में टेक कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल हैंडसेट के तौर पर लॉन्च किया गया था। इससे पहले Razr लाइनअप में सिर्फ क्लैमशेल-स्टाइल फ्लिप फोन्स ही शामिल थ
लेखक Saket Singh Baghel49K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Razr Fold को इसी साल मई में भारत में टेक कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल हैंडसेट के तौर पर लॉन्च किया गया था। इससे पहले Razr लाइनअप में सिर्फ क्लैमशेल-स्टाइल फ्लिप फोन्स ही शामिल थे, लेकिन कंपनी ने इस साल नए मार्केट में एंट्री करने का फैसला किया है। अब Motorola ने एक नए Razr Fold मॉडल के लॉन्च को टीज किया है, जिसमें नया पासपोर्ट जैसा फॉर्म फैक्टर देखने को मिलेगा। कंपनी ने ये टीजर Apple द्वारा अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को अनवील करने के तुरंत बाद पेश किया, जो इसी तरह के पासपोर्ट-स्टाइल डिजाइन के साथ आता है। इसी तरह अगस्त में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Fold 8 भी 3:4 आस्पेक्ट रेशियो के साथ यही फॉर्म फैक्टर ऑफर करता है।


