टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद Apple ने अपनी प्रोडक्ट लाइनअप को बदलना शुरू कर दिया है। अपने एनुअल पोस्ट-लॉन्च रिफ्रेश के तहत कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर से कई पुराने प्रोडक्ट्स को हटा दिया है। इन बदलावों का असर iPhone, Apple Watch और AirPods जैसी कई कैटेगरीज पर पड़ा है। डिस्कंटीन्यू किए गए कुछ प्रोडक्ट्स की जगह नए मॉडल्स ने ले ली है, जबकि कुछ डिवाइसेज का सफर Apple की ऑफिशियल लाइनअप में बस यहीं तक था। आइए देखते हैं उन सभी प्रोडक्ट्स की लिस्ट जिन्हें Apple ने अपने लेटेस्ट लॉन्च के बाद डिस्कंटीन्यू कर दिया है।