Tech
Apple में सबसे बड़ा बदलाव: टिम कुक के बाद अब जॉन टर्नस बने नए CEO
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple में बड़ा लीडरशिप चेंज हुआ है। जॉन टर्नस ने कंपनी के नए CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है, जबकि लंबे वक्त तक एप्पल की कमान संभाल रहे टिम कुक
लेखक Sameer Saini17K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple में बड़ा लीडरशिप चेंज हुआ है। जॉन टर्नस ने कंपनी के नए CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है, जबकि लंबे वक्त तक एप्पल की कमान संभाल रहे टिम कुक अब नई भूमिका में दिखाई देंगे। कुक करीब 15 साल तक CEO रहने के बाद कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं।
वहीं, जॉन टर्नस इससे पहले एप्पल के सीनियर हार्डवेयर एग्जीक्यूटिव के तोर पर काम कर रहे थे। अब उनके सामने कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग और तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी की दुनिया में एप्पल को आगे बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।


