Tech
अब स्टेम पर स्वाइप करके बदलेगा वॉल्यूम, Apple AirPods 5 भारत में लॉन्च; इतनी है कीमत
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple AirPods 5 भारत में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), एक अपडेटेड एकॉस्टिक आर्किटेक्चर और नए ऑडियो फीचर्स के साथ लॉन्च हो गए हैं। Apple का दावा है कि ये नए ईयरबड्स ANC वाले AirPods 4 की तुलना
लेखक Saket Singh Baghel34K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple AirPods 5 भारत में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), एक अपडेटेड एकॉस्टिक आर्किटेक्चर और नए ऑडियो फीचर्स के साथ लॉन्च हो गए हैं। Apple का दावा है कि ये नए ईयरबड्स ANC वाले AirPods 4 की तुलना में 50 प्रतिशत तक ज्यादा एक्सटर्नल नॉइज को कम कर सकते हैं। कंपनी ने नेक्स्ट-जेनरेशन Adaptive EQ के जरिए बेहतर साउंड क्वालिटी और अलग-अलग कानों के शेप के हिसाब से बेहतर फिटिंग का दावा भी किया है। AirPods 5 हैंड्स-फ्री Siri AI फीचर्स और लाइव ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करते हैं।


