Tech
Apple के कैमरे वाले एडवांस AirPods अगले साल 2027 में होंगे लॉन्च, कैसे करें काम?
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple को लेकर खबर है कि कंपनी इन दिनों कैमरे वाले AirPods पर काम कर रहा है। उम्मीद है ये एयरपॉड्स अगले साल 2027 में लॉन्च हो सकते हैं। इन एआई पावर्ड और कैमरे से लैस एयरपॉड्स की झलक कंपनी के ए
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple को लेकर खबर है कि कंपनी इन दिनों कैमरे वाले AirPods पर काम कर रहा है। उम्मीद है ये एयरपॉड्स अगले साल 2027 में लॉन्च हो सकते हैं। इन एआई पावर्ड और कैमरे से लैस एयरपॉड्स की झलक कंपनी के एक सॉफ्टवेयर लीक में देखने को मिली थी। इस रिपोर्ट के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि कंपनी कैमरे वाले इन एयरपॉड्स को इसी साल लॉन्च कर सकता है। अब Bloomberg की रिपोर्ट में मार्क गुरमन ने दावा किया है कि एपल ने इनके लॉन्च टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी एपल इन्हें अगले साल तक ही मार्केट में उतारेगा।


