Tech
Apple का बड़ा इवेंट 9 सितंबर को, iPhone 18 Pro के साथ लॉन्च हो सकता है पहला फोल्डेबल; कब और कहां देखें लाइव
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने हाल ही में एलान किया है कि वह अगले महीने की शुरुआत में अपना अगला लॉन्च इवेंट होस्ट करेगा। Apple इसे 'Surprise and Shine' इवेंट कह रहा है, जिसमें क्यूपर्टिनो-बेस्ड टेक दिग्गज के नए हा
लेखक Saket Singh Baghel48K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने हाल ही में एलान किया है कि वह अगले महीने की शुरुआत में अपना अगला लॉन्च इवेंट होस्ट करेगा। Apple इसे 'Surprise and Shine' इवेंट कह रहा है, जिसमें क्यूपर्टिनो-बेस्ड टेक दिग्गज के नए हार्डवेयर से पर्दा उठने की उम्मीद है। इस इवेंट के दौरान कंपनी द्वारा नेक्स्ट-जेनरेशन iPhone मॉडल्स, यानी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किए जाने की संभावना है। ये इवेंट iPhone Ultra के डेब्यू के साथ बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन कैटेगरी में टेक दिग्गज की एंट्री का गवाह भी बन सकता है। हैंडसेट्स के अलावा, Apple अपनी नई Apple Watch Series 12 और AirPods 5 को भी पेश कर सकता है।


