Tech
फोन लॉक होने पर भी कोई देख सकता है आपकी पर्सनल फोटोज! Android पर सामने आई WhatsApp की बड़ी प्राइवेसी की खामी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Android फोन्स पर WhatsApp में एक गंभीर प्राइवेसी खामी सामने आई है, जिसकी वजह से फोन लॉक होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति आपकी पर्सनल फोटोज तक पहुंच सकता है। इस समस्या को सबसे पहले @VBarraquito न
लेखक Saket Singh Baghel12K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Android फोन्स पर WhatsApp में एक गंभीर प्राइवेसी खामी सामने आई है, जिसकी वजह से फोन लॉक होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति आपकी पर्सनल फोटोज तक पहुंच सकता है। इस समस्या को सबसे पहले @VBarraquito ने नोटिस किया था और बाद में NotebookCheck ने भी इसकी पुष्टि की। ये खामी किसी को दूर बैठे फोन हैक करने की इजाजत नहीं देती, बल्कि इसके लिए फोन का फिजिकल एक्सेस होना जरूरी है। हालांकि, फोन हाथ में होने पर कोई भी इनकमिंग WhatsApp वीडियो कॉल का सहारा लेकर लॉक स्क्रीन को बायपास कर सकता है और सीधे फोटो गैलरी खोल सकता है। इसका मतलब है कि बिना किसी पासकोड, पिन या फिंगरप्रिंट के पर्सनल तस्वीरें देखी जा सकती हैं।


