टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO TWS 5e को चीन में iQOO Neo 11 Ultra और iQOO Z11S के साथ लॉन्च कर दिया गया है, जिसने कंपनी की ऑडियो रेंज में एक नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो ऑप्शन जोड़ दिया है। इन ईयरबड्स में 11mm हाई-रेजोल्यूशन ड्राइवर्स, 35dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और 42ms की गेमिंग लेटेंसी मिलती है। ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करता है और चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक की टोटल बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसके अलावा iQOO TWS 5e में स्पेशियल ऑडियो, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं।