टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lingverse ने एक ऐसा AI डिवाइस पेश किया है जो डेस्कटॉप रोबोट और वियरेबल पेंडेंट दोनों की तरह काम कर सकता है। इस डिवाइस का नाम iKairos है, जिसे यूजर के दिनभर के अलग-अलग रूटीन से जानकारी जुटाने और उसी कॉन्टेक्स्ट के आधार पर जरूरी सजेशन देने के मकसद से डिजाइन किया गया है। इसके मेन हार्डवेयर को अलग-अलग फिजिकल फॉर्म्स में बदला जा सकता है, जबकि डिवाइस द्वारा जुटाई गई जानकारियों को इसका खास सॉफ्टवेयर LifeOS संभालता है। इस पूरे सिस्टम को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित IFA 2026 में शोकेस किया गया। Lingverse ने अभी तक ये जानकारी नहीं दी है कि iKairos की बिक्री कब शुरू होगी या इसकी कीमत क्या होगी।