टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ अपने Nova 2 लाइनअप में एक और नया हैंडसेट जोड़ने की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस बार कंपनी फोन को सेल पर लाने से पहले बाहरी लोगों से इसकी कड़ी टेस्टिंग करा रही है। कंपनी ने 'Project Open Review 2.0' के जरिए Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। इसके तहत रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और एथिकल हैकर्स को फोन का अर्ली एक्सेस दिया जा रहा है, जबकि इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को अभी सीक्रेट रखा गया है।