टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिदम और AI अब ये तय करने लगे हैं कि किस कंटेंट को ज्यादा रीच मिलेगी, किसे कम दिखाया जाएगा और किसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। इतने ज्यादा कंट्रोल के बीच अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या इन प्लेटफॉर्म्स को पहले की तरह IT एक्ट के सेक्शन 79 के तहत मिलने वाला 'Safe Harbor' कानूनी प्रोटेक्शन मिलना चाहिए या नहीं।