Tech
एयरपोर्ट पर सूंघकर ड्रग्स और इन्फेक्शन पकड़ेगा AI! 10 वर्षीय छात्र के इन्वेंशन ने अमेरिका में मचाया तहलका
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ताइवानी इन्वेंटर्स ने इस साल कैलिफोर्निया में हुए सिलिकॉन वैली इंटरनेशनल फेस्टिवल (SVIIF) में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दुनिया भर का ध्यान खींचा है। 'ताइपे टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइ
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ताइवानी इन्वेंटर्स ने इस साल कैलिफोर्निया में हुए सिलिकॉन वैली इंटरनेशनल फेस्टिवल (SVIIF) में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दुनिया भर का ध्यान खींचा है। 'ताइपे टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवानी इन्वेंटर्स ने 24 गोल्ड मेडल्स और दूसरे स्पेशल अवॉर्ड्स के साथ इस इवेंट का टॉप प्राइज अपने नाम किया। रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि स्टार विनर्स में कांग चियाओ इंटरनेशनल स्कूल के 10 साल के छात्र Hsu Ting-wei शामिल थे, जिनके AI-पावर्ड 'इलेक्ट्रॉनिक नोज' इन्वेंशन ने गोल्ड मेडल और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इन्वेंटर्स एसोसिएशन का बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड जीता।


