टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Adobe ने सरकारी स्कूलों में अपने क्रिएटिव और AI टूल्स का फ्री एक्सेस देने के लिए भारत के सात राज्यों की सरकारों के साथ MoU साइन किए हैं। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, असम, बिहार और तमिलनाडु शामिल हैं। इन एग्रीमेंट्स के जरिए इन राज्यों के हजारों सरकारी स्कूलों को 'Adobe Express for Education' का एक्सेस मिलेगा, जो स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट्स और क्रिएटिव असाइनमेंट्स के लिए एक काम का एप्लिकेशन है। ये इनिशिएटिव भारतीय स्कूलों में Adobe की पहुंच को 78 लाख स्टूडेंट्स और टीचर्स तक बढ़ाएगी।