Tech
वर्क और स्टडी के लिए परफेक्ट! नए प्रोसेसर्स के साथ आया Acer Swift Neo 14, कीमत 67,999 रुपये से शुरू
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Acer ने भारत में अपने Swift Neo 14 लैपटॉप को Intel Core Ultra प्रोसेसर्स के साथ रीफ्रेश कर दिया है, जिसमें Core Ultra 7 H-सीरीज चिप तक के कॉन्फिगरेशन शामिल हैं। ये नया मॉडल 14-इंच WUXGA डिस्प
लेखक Saket Singh Baghel10K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Acer ने भारत में अपने Swift Neo 14 लैपटॉप को Intel Core Ultra प्रोसेसर्स के साथ रीफ्रेश कर दिया है, जिसमें Core Ultra 7 H-सीरीज चिप तक के कॉन्फिगरेशन शामिल हैं। ये नया मॉडल 14-इंच WUXGA डिस्प्ले के साथ 32GB तक मेमोरी और 1TB SSD स्टोरेज को कंबाइन करता है। इसमें फुल HD वेबकैम, Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी और 65W USB Type-C चार्जिंग वाली 52Wh की बैटरी भी मिलती है। 1.25kg वजन वाला ये लैपटॉप ऑफिस वर्क, पढ़ाई और रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक थिन-एंड-लाइट ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है।


