Tech
9,100 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO कल यानी 18 अगस्त को अपना नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को कंपनी iQOO Neo 11 Ultra के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने चीन में लॉन्च से पहले आने वाले Neo11 Ultra के कैमरा सै
लेखक Sameer Saini47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO कल यानी 18 अगस्त को अपना नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को कंपनी iQOO Neo 11 Ultra के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने चीन में लॉन्च से पहले आने वाले Neo11 Ultra के कैमरा सैंपल भी शेयर किए हैं, जिससे डिवाइस की इमेजिंग पावर और बेहतर 'लाइव फोटो' फीचर की एक झलक मिल गई है।
कंपनी के इस अपकमिंग डिवाइस में Sony का 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और नया कैमरा प्रोसेसिंग फीचर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा, एक टिपस्टर ने लॉन्च से पहले ही डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। रिपोर्ट में डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरे और दूसरे हार्डवेयर की जानकारी दी गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...


