Tech
9,000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले दो नए फोन्स भारत में आज होंगे लॉन्च, मिलेगा 100W चार्जिंग सपोर्ट भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco की X8 सीरीज में आज भारत में दो और नए स्मार्टफोन्स शामिल होने जा रहे हैं। Poco X8 Power और Poco X8 भारत में पहले से मौजूद Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लाइनअप का हिस्सा बनेंगे। लॉन्च से
लेखक Saket Singh Baghel23K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco की X8 सीरीज में आज भारत में दो और नए स्मार्टफोन्स शामिल होने जा रहे हैं। Poco X8 Power और Poco X8 भारत में पहले से मौजूद Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लाइनअप का हिस्सा बनेंगे। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने अपकमिंग X सीरीज के इन दोनों फोंस के कई अहम फीचर्स रिवील कर दिए थे। Poco X8 Power में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। दोनों ही हैंडसेट्स 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाले एक जैसे 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आएंगे। Power मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, वहीं स्टैंडर्ड Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी।


