टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों कोई नया स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Haier ने इंडियन मार्केट में अपनी नई Mini LED M70 Series TV लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 43 इंच से लेकर 85 इंच तक के 5 स्क्रीन साइज मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इन टीवी में Mini LED टेक्नोलॉजी का यूज किया है।
साथ ही टीवी में AI Picture Quality Engine, Dolby Vision और HDR10+ जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत ₹39,190 है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹1,69,990 तक जाती है। चलिए पहले इसके फीचर्स जान लेते हैं...