टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने हॉन्गकॉन्ग में Honor 600S 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मिड रेंज सेगमेंट में कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, ड्यूरेबल बिल्ड और कई एआई फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस फोन को एंड्रयड 16 के साथ मार्केट में लाया गया है, जिसमें क्वालकॉम का प्रोसेसर मिलता है।
Honor 600S 5G की स्पेसिफिकेशन्स
Honor 600S 5G स्मार्टफोन में 6.87-इंच की TFT LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1592×720-पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1020 है। यह डिस्प्ले DC और डायनमिक डिमिंग, लो ब्लू लाइट और डार्क मोड सपोर्ट करती है।