Tech
8000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme आज यानी 26 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी अपनी P-सीरीज के तहत इस नए फोन को लॉन्च करेगी। इस फोन को Realme P4s 5G के नाम से पेश किया जाएगा।
लेखक Sameer Saini23K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme आज यानी 26 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी अपनी P-सीरीज के तहत इस नए फोन को लॉन्च करेगी। इस फोन को Realme P4s 5G के नाम से पेश किया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
लॉन्च के बाद ये नया फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ-साथ Realme के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। चलिए पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स जान लेते हैं...


