Tech
80 से ज्यादा नए फीचर्स और नया लुक, Nothing OS 5.0 लॉन्च; Phone 3 समेत इन मॉडल्स को मिलेगा अपडेट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing OS 5.0 को मंगलवार को UK-बेस्ड टेक फर्म के स्मार्टफोन्स के लिए लेटेस्ट यूजर इंटरफेस (UI) के तौर पर पेश किया गया है। ये नया UI लेटेस्ट Android 17 वर्जन पर बेस्ड है, जिसे इस साल की शुरुआ
लेखक Saket Singh Baghel15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing OS 5.0 को मंगलवार को UK-बेस्ड टेक फर्म के स्मार्टफोन्स के लिए लेटेस्ट यूजर इंटरफेस (UI) के तौर पर पेश किया गया है। ये नया UI लेटेस्ट Android 17 वर्जन पर बेस्ड है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन मेकर का कहना है कि Nothing OS 5.0 हैंडसेट्स में 80 से ज्यादा अपडेट्स लेकर आया है, जिनमें डिजाइन में बदलाव, नए पर्सनलाइजेशन ऑप्शन्स, परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट्स और AI टूल्स शामिल हैं। कार्ल पेई की अगुवाई वाली टेक फर्म ने Nothing OS 5.0 ओपन बीटा प्रोग्राम का भी एलान किया है। इस सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन सबसे पहले लंदन-बेस्ड कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट Nothing Phone (3) के लिए रोलआउट किया जाएगा।


