Tech
8,340mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले से लैस 5G फोन हुआ लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco ने ग्लोबली अपना नया स्मार्टफोन Poco X8 5G पेश कर दिया है। ये नया फोन हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED स्क्रीन, Qualcomm के लेटेस्ट 5G प्रोसेसर और एक बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में 1.5K रेजोल्यू
लेखक Saket Singh Baghel46K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco ने ग्लोबली अपना नया स्मार्टफोन Poco X8 5G पेश कर दिया है। ये नया फोन हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED स्क्रीन, Qualcomm के लेटेस्ट 5G प्रोसेसर और एक बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि इसकी 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसे चार IP सर्टिफिकेशन्स भी मिले हैं। ग्लोबल मार्केट में इसके तीन स्टोरेज ऑप्शन्स उतारे गए हैं, वहीं इसका इंडियन मॉडल 4 सितंबर को 9,000mAh बैटरी के साथ भारत में एंट्री लेने वाला है।


